खड़गपुर, होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने संतरागाछी और दरभंगा के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह होली स्पेशल ट्रेन मार्च महीने में निर्धारित तिथियों पर संचालित की जाएगी, जिससे पूर्वी भारत और बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
गुरुवार रात दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की गई, रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08109 संतरागाछी-दरभंगा होली स्पेशल प्रत्येक मंगलवार तीन मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन संतरागाछी जंक्शन रेलवे स्टेशन से सुबह 07:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 19:05 बजे दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08110 दरभंगा-संतरागाछी होली स्पेशल प्रत्येक मंगलवार तीन मार्च से 31 मार्च 2026 तक संचालित होगी, जो दरभंगा से रात 21:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।
यह विशेष ट्रेन मार्ग में डानकुनी, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रखा जाएगा, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
होली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे की विशेष ट्रेनों की घोषणा





